आखिर क्यों नहीं जाता कोई पद्मावती के जोहर कुंड में

   आखिर क्यों नहीं जाता कोई पद्मावती के जोहर कुंड में



आज हम आपको बताने जा रहे हैं रानी पद्मिनी की जौहर कुंड के बारे में जिस का रहस्य आज भी लोगों से छुपा हुआ है राजस्थान के चित्तौड़ के किले को लोग हर साल दूर-दूर से देखने आते हैं लेकिन रानी पद्मिनी के जौहर कुंड की तरफ जाने कि आज भी कोई हिम्मत नहीं करता आज भी इस जोहर कुंड की दीवारें आग की लपटों से ही जली नजर आती है पर क्या है इसका राज चलिए आज हम आपको यही बताते हैं।
इस जोहर कुंड में कई राज छिपे हुए हैं। जौहर कुंड को भूतिया यानी नकारात्मक शक्तियों से युक्त माना जाता है। इसके पीछे एक बड़ी कहानी है जो प्यार दुश्मनी ओर बलिदान के बारे में बताती हैं। जहां चित्तौड़ गढ़ अपने भव्य किले के रूप में जाना जाता है वहीं ये रानी पद्मिनी के बलिदान के लिए भी जाना जाता है। रानी पद्मिनी जैसी सुंदर स्त्री शायद इतिहास में और कहीं नहीं होगी। उनकी ये खूबसूरती ही उनकी दुश्मन बनी। तब चित्तौड़ के इतिहास में जुड़ा एक काला पन्ना। रानी पद्मिनी शिंघल प्रदेश के राजा गंधर्व और रानी चंपावती की पुत्री थी।
रानी के बड़े होने पर उनकी शादी राजा रतन सिंह के साथ कर दी गई थी। वह काफी सूरवीर राजा थे। कहा जाता है कि काफी समय बाद अलाउद्दीन खिलजी ने युद्ध के बदले रानी पद्मिनी को मांगा फिर क्या था राजा रतन सिंह ने खिलजी के साथ युद्ध किया। मगर छल कपट से राजा रतन सिंह को शहीद कर दिया गया तत्पश्चात राजा की सभी रानिया और सैनिकों की पत्नियां रानी पद्मिनी की अगुवाई में जोहर कुंड की ओर बढ़ चली। यह कुंड महल के एक कोने में काफी गहराई में बना था। सभी महिलाएं वहा पहुंची स्नान किया और जोहर कुंड में कूद पड़ी।
इतिहासकारों के अनुसार इस कुंड में छलांग लगाने वाली पहली स्त्री रानी पद्मावती ही थी। इसके बाद सभी रानियो ओर सैनिकों की पत्नियों ने खुद को जोहर कुंड की अग्नि में झोंक दिया। युद्ध के सैनिक जब किले के दरवाजे को तोड़कर अंदर आए तो उन्हें चीखने की आवाजे आई। आग तेज होने के कारण वह उनके पास नहीं जा सके। लोगो का कहना है की इस कुंड से आज भी चीखने की आवाजे सुनाई देती हैं। जोहर कुंड से आज भी आग की तपिश महसूस होती हैं जो कि शायद रानी पद्मिनी के बलिदान का असर है। रानी पद्मिनी भारतीय इतिहास की एक वीर नारी थी और उनकी विर गाथा हमेशा गाई जाएगी।

Comments

  1. आइये इसकी पुरी कहानी आपको बताते है https://hi.letsdiskuss.com/why-did-rani-padmini-commit-jauhar

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

🚀 Ignite Your Inner Fire

Deadpool 3 could have a completely different title, MCU director teases

जानिए क्यों भगवानशिव के श्राप से सभी देवता पत्थर के बन गये?