Posts

Showing posts with the label sanatana Likes Comment Hindu

हिन्दू धर्म की खूबियां, पढ़कर शेयर जरूर करेंगे

Image
 हिन्दू धर्म की खूबियां, पढ़कर शेयर जरूर करेंगे हिन्दू धर्म की खूबियां, पढ़कर शेयर जरूर करेंगे हिन्दू धर्म को संसार का सबसे पुराना धर्म कहा जाता है। यही कारण है कि इसे सनातन धर्म कहा गया है। सनातन यानी जो सदा से रहा हो। सदा से रहने का मतलब यह है कि जब सृष्टि की रचना हुई उस समय से लोग इस धर्म को मानते चले आए हैं। इसे देवताओं द्वारा स्थापित धर्म भी माना गया है। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म बढ़ता है तब-तब मैं धर्म की पुर्नस्थापना के लिए अवतार लेता हूं। यानी इसे भगवान द्वार स्थापित और संचालित भी माना गया है। इसे हिन्दू धर्म की पहली विशेषता मान सकते हैं क्योंकि इस धर्म को किसी मनुष्य द्वारा नहीं बल्कि देवताओं के द्वारा स्थापित और संचालित कहा गया है। हिन्दू धर्म की प्राचीनता और महानता का सबसे बड़ा उदाहरण ऋग्वेद है। इसे हिन्दू धर्म का सबसे प्राचीन ग्रंथ माना जाता है। कहते हैं कि ऋग्वेद की उत्पत्ति भगवान विष्णु के मुख से हुई है। कहने का तात्पर्य यह है कि भगवान विष्णु ने पहली बार ऋग्वेद का पाठ किया था। इसके बाद ऋषि मुनियों के द्वारा यह पीढ़ी दर ...