बेटियों के जन्म के लिए कैसे घर को चुनते हैं भगवान
बेटियों के जन्म के लिए कैसे घर को चुनते हैं भगवान ? दोस्तों, कहते हैं कि बेटे भाग्य से होते हैं और बेटियां सौभाग्य से। यह कहना एकदम सही है, बेटियों से घर की रौनक अलग होती है। कहा जाता है कि जिस घर में बेटी का जन्म होता है वो घर स्वर्ग के समान होता है। क्योंकि बेटा तो केवल एक कुल को रौशन करता है लेकिन बेटियां दो कुलों को रौशन करती हैं। अगर अपने सास ससुर के लिए भी करना हो तो बेटियां करती हैं। आपको बता दें… गया जी में बेटियां भी अपने पिता के नाम का पिंड दान कर सकती हैं। वहीं अगर ससुराल पक्ष में कोई पुरूष नहीं हैं तो इस स्थिती में बहु भी पिंड दान कर सकती है। रामायण के अनुसार दशरथ जी का पिंड दान गया जी में ही किया था। दोस्तों, वो बहुत किस्मत वाले होते हैं जिनके घर एक बेटी जन्म लेती है। वहीं वो प्रबल किस्मत के होते हैं जिनके घर एक से ज्यादा बेटियां होती हैं। शायद यही कारण है कि बेटियों को लक्ष्मी कहा गया है। वहीं बहुत से लोगों की सोच यही होती है कि बेटी है तो बिना समय गवाए और इस पर पढ़ाई में पैसे लगाए जल्द से जल्द शादी कर दो। लेकिन यह सोच एक बेटी के भविष्य को बर्बाद कर देती है। ज...