आतंकी हमले को लेकर यहां जश्न मनाने की सूचना पर मचा बवाल, पुलिस ने युवकों को लिया हिरासत में

आतंकी हमले को लेकर यहां जश्न मनाने की सूचना पर मचा बवाल, पुलिस ने युवकों को लिया हिरासत में

पुलवामा हमले के बाद से जहां पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रेश है वहीं आतंकी हमले के बाद राजधानी जयपुर में जश्न मनाने की सूचना पर बवाल हो गया। घटना शास्त्री नगर थाना इलाके की है। जहां पुलिस कंट्रोल रूम को शास्त्री नगर स्थित पट्टियों की टाल के पास जम्मू—कश्मीर से आए कुछ लोगों द्वारा आतंकी हमले को लेकर खुशियां मनाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर शास्त्री नगर थाना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची और युवकों को हिरासत में लिया।
अफवाहों का बाजार गर्म सूचना के बाद पूछताछ के लिए पुलिस करीब तीन दर्जन युवकों को थाने ले आई। घटना के बाद शास्त्री नगर इलाके में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। लोग थाने के बाहर जुटने लगे।
इवेंट कंपनी में करते हैं काम वहीं युवकों से पूछताछ में सामने आया कि सभी युवक इवेंट कंपनी में काम करते हैं। जिन्हें रामगंज निवासी रजत शर्मा लेकर आया था। ये युवक जम्मू—कश्मीर, उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश निवासी है। फिलहाल पुलिस ने इन युवकों की आईडी की तस्दीक कर छोड़ दिया है। मामला सुलझने पर खुद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

Comments

Popular posts from this blog

🚀 Ignite Your Inner Fire

Deadpool 3 could have a completely different title, MCU director teases

जानिए क्यों भगवानशिव के श्राप से सभी देवता पत्थर के बन गये?