अगर नहीं चुकाया बिजली का बकाया बिल तो होगा कुछ ऐसा
करौली. ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपए की बकाया चल रही विद्युत बिलों की राशि की वसूली के लिए अब विद्युत निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बकाया राजस्व की वसूली के लिए जिले में अभियान चलाया जाएगा और शत-प्रतिशत वसूली के जतन किए जाएंगे। बकाया वसूली नहीं चुकाने पर निगम की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी। इसे लेकर गुरुवार को यहां जिला परिषद के जनसुविधा केन्द्र में विद्युत निगम भरतपुर के मुख्य अभियंता एमएम कुर्मी ने विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। चीफ इंजीनियर ने अधिकारी-कर्मचारियों से स्पष्ट शब्दों में बकाया राजस्व राशि की 31 मार्च तक शत-प्रतिशत वसूली की हिदायत दी। साथ ही कहा कि राशि वसूली नहीं होने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। बैठक में विद्युत निगम के अधीक्षक अभियंता आरसी शर्मा, हिण्डौन के अधिशासी अभियंता रूपसिंह गुर्जर सहित जिले के अभियंता व अन्य कार्मिक मौजूद रहे। इधर विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता (शहर) कदमी मीना ने बताया कि शहर में बकाया राजस्व वसूली अभियान शुरू कर दिया गया है। उन...