कांग्रेस के साथ जाएंगे हनुमान बेनीवाल, नागौर सीट पर होगा आरएलपी का उम्मीदवार!

जयपुर। लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार तय करने और जीत के समीकरण साधने में जुटी कांग्रेस नागौर लोकसभा सीट खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की पार्टी के बीच गठबंधन होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के बीच गठबंधन का फॉर्मूला भी तय हो चुका है।ये रहेगा फॉर्मूला फॉमूेले के तहत कांग्रेस 24 सीट पर चुनाव लड़ेगी और नागौर की एक सीट आरएलपी को देगी।
नागौर सीट पर आरएलपी अपने उम्मीदवार को चुनाव में उतारेगी। बेनीवाल नागौर के साथ ही पाली व बाड़मेर की सीट भी मांग रहे थे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी से हुई मुलाकात में वह अपनी मांग पर अड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद कृषि मंत्री लालचंद कटारिया के साथ ही विधायक महेंद्र चौधरी, चेतन डूडी और रिछपाल मिर्धा के समझाने पर बेनीवाल केवल नागौर की सीट पर ही तैयार हो गए। इस सीट से बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल चुनाव मैदान में उतार सकते है।
नागौर की राजनीति में खलबली नागौर की राजनीति में इस घटनाक्रम से खलबली मच गई है और बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ विधायक नागौर की सीट बेनीवाल को देने के विरोध में भी हैं, लेकिन फिलहाल कोई भी खुलकर नहीं बोल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

🕉️ हिंदू धर्म: एक प्राचीन जीवन पद्धति की अद्भुत यात्रा

🚀 Ignite Your Inner Fire

जानिए क्यों भगवानशिव के श्राप से सभी देवता पत्थर के बन गये?