क्या मतलब होता हे सपने में मरे हुवे परिजनों के आने का ?

 आखिर क्या मतलब होता हे सपने में मरे हुवे परिजनों के आने का ?

सपने में मरे व्यक्तियों का आना किस बात की ओर संकेत करता है ?
मित्रों यदि आपने कभी अपने प्रिय जान रिश्तेदार या किसी करीबी दोस्त को खोया है तो संभवत वह आपके सपने में जरूर आए होंगे !
परंतु यह कभी आपने सोचा होगा कि वह आपके सपने में क्यों आए होंगे। यदि आपने ऐसा कभी अनुभव किया है तो उससे आप को डरने की आवश्यकता नहीं है। 


हमारे हिंदू शास्त्र में प्रत्येक शब्द में से जुड़ा हुआ एक विशेष अर्थ बताया हुआ है। बल्कि हिंदू शास्त्रों में सपनों से जुड़ा हुआ एक संपूर्ण शास्त्र है इसे स्वप्न शास्त्र कहा गया है। इसमें आपके सपनों से जुड़ा हुए हर एक प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा। 
तो हम आज बात करेंगे इन्हीं सपनों के बारे में कि आखिर मृत परिजन सपनों में क्यों आते हैं?
मित्रों स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर एक सपने का अपना अलग महत्व होता है क्यों हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं से अवगत करवाता है इन्हीं सपनों में से कुछ सपने मत व्यक्तियों से भी जुड़े हुए होते हैं। जो हमें कुछ ऐसे संकेत देते हैं जिनके बारे में हम सभी को जानना आवश्यक है। 


यदि किसी व्यक्ति की मौत उसके अस्वस्थ रहने के कारण हुई है और वह आपके सपने में एकदम स्वस्थ दिख रहा हो तो उसका संकेत है कि उसका जन्म किसी अच्छे घर में हो चुका है। अब हमारी चिंता छोड़ कर आगे बढ़े। इस स्वप्न को स्वप्न शास्त्र में आश्वासन स्वप्न का नाम दिया गया है। 
और यदि किसी स्वस्थ व्यक्ति की अकाल मृत्यु हो चुकी हो और आपके सपने के अंदर वह अस्वस्थ दिख रहा हो तो इसका मतलब है कि वह आपको अपनी कुछ इच्छा बताना चाहता है दूसरे शब्दों में मृत्यु से पहले उस व्यक्ति की कोई प्रबल इच्छा थी वह पूरी नहीं कर पाया यदि आपको उस इच्छा का ज्ञात हो तो उसे पूरी करने की कोशिश करें इससे  आपके घर में आने वाली खुशियां कई गुना बढ़ जाएगी।  
परंतु उस मृत व्यक्ती की आखरी इच्छा जानते हुए भी आप अगर पूरी नहीं करते है तो  यह आपके परिवार पर संकट का कारण बन सकता है। 

कभी आपने उस व्यक्ति को अपने सपने में मृत देखा  जो वास्तव में जीवित हो और आप चौंक कर उठ गए तो दोस्तो ये ज्यादा भयभीत होने की आवश्कता नही है। 
क्योंकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप किसी को सपने में मृत देखते हे तो वास्तव में उसका मतलब वास्तव में विपरीत होता हे। अर्थात उस व्यक्ति की आयु में वृद्धि हो गई है। जी हां इस प्रकार का स्वप्न लंबी आयु का प्रतीक होता हे। 
मित्रों कभी आपने ये भी अनुभव किया होगा की हमारे मृत परिजन हमारे सपने में तो आते ही पर हमसे बोलते  नही है।  और  हम समझ नही पाते की वो क्या संकेत देना चाहते ह।  इसका मतलब है कि हमारे मृत परिजन हमे हमारी जीवन में आगे होने वाली गतिविधियों से आगाह करवाना चाहते हैं। इसका मतलब यह भी ही की या तो हम गलत कार्य करने जा रहे हे या कोई और गलत कार्य करने की राह में है। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

🕉️ हिंदू धर्म: एक प्राचीन जीवन पद्धति की अद्भुत यात्रा

🚀 Ignite Your Inner Fire

जानिए क्यों भगवानशिव के श्राप से सभी देवता पत्थर के बन गये?