इस शिवलिंग की पूजा क्यों करते हैं मुस्लमान
इस शिवलिंग की पूजा क्यों करते हैं मुस्लमान दोस्तों वैसे तो आपने देखा होगा कि हिंदू अपने मंदिरों में अपने भगवान की पूजा करते हैं और मुस्लमान अपने मस्जिद जाकर, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भगवान शिव का एक शिंवलिंग ऐसा भी है, जिसकी पूजा हिंदू तो करते ही है साथ ही मुस्लमान भी करते हैं। पर सोचने वाली बात है कि महादेव के उस शिवलिंग की पूजा आखिर मुस्लमान क्यों करते हैं.. दरअसल, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक झारखंडेश्वर शिव नाम का महादेव का मंदिर है। इस मंदिर के शिवलिंग पर एक कलमा गुदा हुआ है, जो कि मुस्लमानों के लिए बहुत पवित्र माना जाता है, इसलिए उस शिवलिंग पर जितनी आस्था हिंदूओं की हैं उतनी ही मुस्लमानों की भी है। लेकिन अब सोचने वाली बात ये है कि आखिर शिवलिंग पर कलमा किसने गुदवाया और क्यों आपको बता दें, ये शिवलिंग स्वयंभू शिवलिंग है। यानी कि ये धरती से खुद निकला था, इसलिए इस शिवलिंग की बहुत मान्यता है। जब मोहम्मद गजनवी भारत आया, तो उसने महादेव के इस शिवलिंग को चुराने की कोश्शि की, लेकिन जब वो उस शिवलिंग को नहीं ले जा पाया, तो उसने शिवलिंग पर ही उर्दू भाषा मे...